Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चलती ट्रेन से महिला का फिसला पैर, पुलिस के जवान ने बचाई ऐसे जान, सीसीटीवी में घटना कैद

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में आज चलती ट्रेन से पैर फिसलने से महिला गिरने लगी, मौके पर पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली, ट्रेन संख्या 15044, लखनऊ एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए समय 11:15 बजे रवाना हुई थी, जिसमें एक महिला आनंदी देवी अपने परिचितों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम में आई थी।

जब उक्त गाड़ी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चली तो उक्त महिला के ट्रेन से नीचे उतरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया तथा खिड़की के पास लगे हैंडल को पकड़कर उक्त महिला के पांव चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गए, तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी, सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हेडकांस्टेबल 6 जीआरपी अनिल कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला का हाथ पड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए चलती ट्रेन से बाहर खींच लिया।

जिस कारण उक्त महिला की जान बच गई। साथ ही उसके साथ आए परिजनों ने आनंदी देवी की जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल अनिल कुमार टम्टा एवं उत्तराखंड पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई, मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी हेड कांस्टेबल के उक्त कार्य की अत्यंत प्रशंसा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]