Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – छात्र संघ अध्यक्ष पर लगे मुकदमे के खिलाफ कोतवाली में प्रदर्शन,मुकदमा वापस लेने की दी चेतवानी…

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष समेत अन्य पांच छात्र नेताओं के ऊपर पुलिस ने लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है, ऐसे में आज हल्द्वानी कोतवाली में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की छात्र नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष समिति अन्य पांच लोगों पर गलत तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसका पूरी छात्र संघ विरोध कर रही है क्योंकि छात्र संघ अध्यक्ष अपने अन्य साथियों के साथ मुखानी स्थित हॉस्पिटल में गरीब मरीज और उसके तीमारदार से मिलने गए थे जहां पर उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर से फीस कम करने की बात कही थी जिस पर डॉक्टर ने अभद्रता दिखाई और छात्र संघ अध्यक्ष और उनके साथियों के साथ बदतमीजी की इसी दौरान छात्र नेताओं ने डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की लेकिन डॉक्टर की लिखित में लूटपाट का भी जिक्र किया गया है जो पूरी तरह से गलत है,ऐसे में पुलिस ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी मुकदमा छात्र संघ अध्यक्ष एवं उनके अन्य साथियों पर किया है इसके विरोध में उन्होंने आज कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया उनकी मांग है कि लूटपाट का मुकदमा वापस लिया जाए वहीं सीओ नितिन लोहनी ने कहा इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी यदि तथ्य छात्रसंघ अध्यक्ष और उनके साथियों पर लगे आरोप गलत पाए गए तो तत्काल मुकदमा वापस लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]