Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने लोकगायकों और कलाकारों से की मुलाकात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकगायक हरू जोशी, नीरज चुफाल के साथ कॉमेडियन सौरभ सिंह एवं सिनेमा जगत से विट्टू ममगाईं, अशुतोष कुमार, देवेन्द्र सिंह खोलिया तथा गौरव राणा ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने युवा हुनर को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है और हम कला और हुनर की कदर करते हैं तथा हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारे युवा कलाकार आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित उत्तराखण्ड सिनेमा जगत से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]