Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने अल्मोड़ा जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र सरकार की योजनाओं से 12 लाभार्थियों से किया संवाद…

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 12 लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को पी.एम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ दिए जाने हेतू सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संवाद के दौरान अल्मोड़ा के श्री पान सिंह परिहार, प्रीति भंडारी, सीमा कुमारी, श्री अमर सिंह मेहता एवं अन्य लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 09 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री आनंद स्वरूप, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा श्री विनीत तोमर और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री आकांक्षा कोंडे उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]