Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की ली जानकारी, दिए यह निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

अतिवृष्टि के दृष्टिगत दो दिनों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण पौड़ी जिले में हताहत हुए लोगों के परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अतिवृष्टि से प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि यथाशीघ्र मिल जाए।

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ रंजीत सिन्हा, एडीजी ए.पी.अंशुमान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]