Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सातवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बना उत्तराखण्ड,54 पदक जीतकर लहराया परचम…

जूजित्सु एशोसियेसन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में देह्ररादून परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉ अलकनंदा अशोक ने आयोजन की जमकर सराहना करते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने चैंपियनशिप में सर्वाधिक पदक जीतकर उत्तराखण्ड को देश में लगातार नंबर १ पर लाने की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन कहा कि राज्य में इसी वर्ष होने जा रहे ३८वें राष्ट्रीय खेलों में निश्चित ही जूजित्सु को शामिल किया जाएगा ताकि प्रदेश के जूजित्सु खिलाड़ी राज्य का मान बढ़ा सकें । उन्होंने एशियन गेम्स में शामिल हुए राज्य के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव रौतेला ने इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हैसलाअफ़ज़ाई की और वादा किया कि वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर इस खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करवायेंगे। यह खेल जब पहले ही एशियन खेलों में शामिल है तो इसे निश्चित ही राष्ट्रीय खेलों में शामिल होना चाहिए जिससे इन खिलाड़ियों के पदकों का राज्य को लाभ मिल सके। समापन समारोह में खिलाड़ियों द्वारा जूजित्सु के हैरत अंग्रेज प्रदर्शन को प्रस्तुत किया गया। २८ स्वर्ण, १६ रजत एवं १० कांस्य सहित कुल 54 पदक जीतकर उत्तराखण्ड देश में सातवीं बार चैंपियन बना। मध्य प्रदेश द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय निदेशक सतीश जोशी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, राष्ट्रीय महासचिव अमित गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री शिखा पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र खरसोदीया उपस्थित रहे।l

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]