Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- फैक्ट्री के पीछे मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को जंगल में बंद बड़ी फैक्ट्री के पीछे एक नाबालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने दोस्त के साथ गुरुवार को घर से निकला था, लेकिन 2 घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर परिजनों को लगी, परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मुखानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मीरगंज बरेली निवासी रामा शंकर कश्यप बोहरा कालोनी कमलुवागांजा में परिवार के साथ रहते हैं वह तीन महीने पहले ही परिवार के साथ यहां काम करने आए, वह राजमिस्त्री का काम करते हैं।

पुलिस के मुताबिक रामा शंकर का बेटा गुरुवार को धर्मेंद्र सुबह घर से निकला था। दोपहर में महिला लामाचौड़ स्थित बंद पड़ी स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में जानवर चराने गई थी स्टील फैक्ट्री से करीब 150 मीटर अंदर जंगल में पहुंची तो लड़के को पड़ा देखा। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त धर्मेंद्र के रूप में की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया, हालांकि शव पर किसी तरह के निशान या जख्म नहीं मिले हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]