Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वाहन फिटनेस सेंटर में कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, गायब हुए दलाल

हल्द्वानी के बेल बाबा स्थित परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत वाहन फिटनेस सेंटर में कल फिटनेस सेंटर के कर्मचारियों ने अपनी गाड़ियों की फिटनेस के लिए आए वाहन चालकों के साथ मारपीट की थी और बताया जा रहा है वाहन चालकों को कमरे में बंद भी कर दिया था। उसके बाद से मामला काफी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने वाहन फिटनेस सेंटर में औचक निरीक्षण किया,इस दौरान आरटीओ संदीप सैनी आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर मौजूद थे,

कमिश्नर के औचक निरीक्षण से वहा के संचालक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर दीपक रावत के सामने कोई भी ठीक तरह से जवाब नहीं दे सका, वहीं वाहन चालकों ने कमिश्नर दीपक रावत को बताया यहां पर कुछ लोग दलाली का कामकाज करने के लिए घूमते हैं और पैसे लेकर वाहन की फिटनेस करते हैं। रसीद 3000 की और पैसे 12 से 13 हजार रुपए लेते हैं।

फिलहाल सभी दलाल कमिश्नर की छापेमारी के बाद से गायब हो गए हैं, कमिश्नर दीपक रावत ने फिटनेस सेंटर की पिछले एक महीने की सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो लोग इसके पीछे दोषी है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]