Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला सुरक्षा के दावे हुए हवा हवाई, महिला व्यापारी के घर पर उपद्रवियों ने किया पथराव, घटना CCTV में कैद…

हल्द्वानी : जिले में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ऑपरेशन चलाकर रात बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है हल्द्वानी की महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है। घटना रात की बताई जा रही है मोटर साइकिल सवार कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुखानी थानाक्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान और घर को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा, आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है। रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया। वह गालियां दे रहे थे। पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। महिला व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूरे मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही घटना के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]