उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : मौसम विभाग ने कल के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश…
भारत मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जनपद हेतु 30 अक्टूबर के लिए जारी किया गया ओरेंज अलर्ट
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
नैनीताल 29 अक्टूबर 2026 सूवि।
भारत मौसम विभाग द्वारा जनपद में 30 अक्टूबर के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्राएं की जाएं, इस दौरान नदी नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने, 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने, कार्मिकों को अपने कार्य क्षेत्र में ही बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए।



