Connect with us

उत्तराखण्ड

चूनाखान : स्वर्गीय वेदप्रकाश प्रकाश गुप्ता स्मृति आइटा प्रतियोगिता प्रथम आइटा अंडर-12, अंडर-14 गर्ल्स ब्वायज में इन टीमों के खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन…

आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान में प्रथम आइटा अंडर-12, अंडर-14 गर्ल्स ब्वायज स्वर्गीय वेदप्रकाश प्रकाश गुप्ता स्मृति आइटा प्रतियोगिता 2025 का आज तीसरा दिन।
मुख्य ड्रा के आज खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे।
आज कोर्ट न0 01 पर अंडर-12 में रियान नन्दनकर ने विभोर श्रीवास्तव को 6-0,6-0 से पराजित किया। हरीश खान ने अर्थव गोयल, उत्तरप्रदेश को 6-2,6-3 से पराजित किया, कोर्ट न0 02 में आरव मीरचंदानी महाराष्ट्र ने मानव अंन्नथू तेलंगाना को 6-4,6-1 से, इसी कोर्ट पर आरव शुक्ला ने आसाम के आर्यन डेहरा को 6-0,6-2 से पराजित किया, एक अन्य मैच में श्लोक स्वप्निल महाराष्ट्र ने बेह्तरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विवन बेनीवाल दिल्ली पर 6-0,6-0 से शानदार जीत दर्ज कर आसानी से अगले दौर मे प्रवेश किया।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कि अब तक कुल 30 मैच हो चुके हैं। कल भी अगले राऊंड के मैच प्रातःकालीन 8 बजे से ही प्रारंभ होंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री अविनीश रस्तोगी ने कहा कि विभिन्न प्रांतो से आए बालक बालिकाओ के साथ उनके अभिभावक गण भी आए हुए हैं एवम् आसपास के रिसोर्टस् व होटल में ठहरे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]