Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर सामने आया रैगिंग का मामला, हुई ये कार्रवाई…

Haldwani news राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक बार फिर से रैगिंग का मामला सामने आया है। लेकिन कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले में रैगिंग की बात से मना कर रहा है, पूरा मामला मेडिकल कॉलेज में मैस के अंदर खाने के दौरान हुआ, जहां सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र की रैगिंग की, जिससे हंगामा हो गया।

वहां कार्यरत गार्ड ने इसकी सूचना प्राचार्य अरुण जोशी को दे दी, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन और डॉक्टर अरुण जोशी मौके पर पहुंचे, उन्होंने जूनियर छात्र से बातचीत की और मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी रैगिंग कमेटी ने बैठक करके तीन सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की है और उनको 6 महीने के लिए कॉलेज से बाहर कर दिया गया। साथ ही तीनों छात्रों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]