Connect with us

उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड… आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत याचिका ली वापस, जनता के आक्रोश से पैरवी से पीछे हटे वकील

देवभूमि की बेटी अंकिता के लिए पूरे उत्तराखंड में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के कोने कोने में अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है। अंकिता हत्याकांड ना सिर्फ सड़कों पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित है।

अब मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल आरोपितों की जमानत याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता ने खुद ही जमानत अर्जी का वापिस ले लिया है। आपको बता दें कि एडवोकेट जितेंद्र रावत ने कोटद्वार न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में बेल अर्जी लगाई थी। मगर अधिवक्ता ने सरेंडर करते हुए अर्जी वापस ले ली है।

जिसके कारण जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो पाई। उनका कहना है कि मामले की संदेवनशीलता के बाद आरोपियों की बेल की अर्जी का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भी अभी तक रिपोर्ट जमा नहीं की है। प्रदेश में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए न्यायालय में आरोपी पक्ष की ओर से कोई भी अधिवक्ता पैरवी के लिए तैयार नहीं हो रहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]