Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गैस की किल्लत पर फूटा गुस्सा, बुजुर्गों का एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन

हल्द्वानी में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग एसडीएम कोर्ट पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में हो रही देरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की। लोगों का कहना है कि बिठौरिया नंबर 1 के देवकी विहार, तिवारी कॉलोनी सहित कई इलाकों में पिछले 15 दिनों से इंडियन गैस की सप्लाई नहीं हुई है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरन इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है।
वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इंडियन गैस काठगोदाम और हल्द्वानी एजेंसी द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 मार्च या उससे पहले की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। फिलहाल, प्रशासन के आश्वासन के बावजूद लोगों को राहत मिलने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]