Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली- मौसम विभाग का अलर्ट, डीएम ने घोषित की सभी स्कूलों की छुट्टी

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 13.09.2024 को अपराहन 2.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2024 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है साथ ही जनपद अन्तर्गत विगत 24 घण्टे से निरन्तर हो रही वर्षा के कारण कतिपय मार्ग अवरूद्व हुए है तथा अत्याधिक वर्षा के कारण विभिन्न स्थानो पर भूस्खलन की सम्भावना हो सकती है।अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 14.09.2024 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है। जनपद के समस्त विद्यालयों में अवकाश के दिन Online कक्षायें सचालित की जायेगी।मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]