Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए ’टाइम मैनेजमेंट’ विषय पर विशेष कार्यशाला का किया गया आयोजन…


हल्द्वानी के इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ’टाइम मैनेजमेंट’ (समय प्रबंधन) विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में दीक्षांत विद्यालय के प्रबंधक श्री समित टिक्कू ने शिक्षकों को समय प्रबंधन के गुर सिखाए। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया व डा गीतिका बल्यूटिया द्वारा श्री टिक्कू के स्वागत से हुआ। श्री टिक्कू ने समय प्रबंधन के निम्नलिखित बिन्दुओं को प्रभावी ढंग से छूकर सभी श्रोताओं को प्रभावित किया:

  • स्पष्ट लक्ष्य और प्राथमिकताएँ निर्धारित करना
  • शेड्यूल और योजनाओं का उपयोग करना
  • कार्यों को प्राथमिकता देना और मल्टीटास्किंग से बचना
  • कार्यों को प्रबंधनीय भागों में तोड़ना
  • बर्नआउट से बचने के लिए नियमित ब्रेक लेना
  • एक व्यवस्थित कार्यक्षेत्र बनाए रखना
  • समय प्रबंधन रणनीतियों की नियमित रूप से समीक्षा और समायोजन करना

कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों और प्रबंधन से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने श्री टिक्कू की विशेषज्ञता की सराहना की। उनके शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान की सराहना करते हुए निदेशक डॉ. दीपक बलुटिया ने श्री टिक्कू के उद्बोधन का समर्थन किया तथा इसके दूरगामी व दीर्घकालिक परिणामों की अपेक्षा की।
इस सेमिनार की सफतला हेतु प्रधानचार्य अनुराग माथुर द्वारा समित टिक्कू जी का आभार प्रकट किया गया एवं विद्यालय के शीर्ष स्तंभ द्वारा भी उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]