अलर्ट
नैनीताल- खाई में गिरे दो बाइक सवार पर्यटक, दोनों के लिए देवदूत साबित हुई मित्र पुलिस…
नैनीताल जिले के गरमपानी फ्रॉग कैंप के पास एक मोटरसाइकिल संख्या UP27BD9173 असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें सवार दो पर्यटक 100 मीटर गहरी खाई में शिप्रा नदी में जा गिरे। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी खैरना पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम व जनता के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
वही भारी बरसात के चलते 100 मीटर गहरी खाई शिप्रा नदी में उतर कर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक बृजभान यादव पुत्र रामलाल उम्र 28 वर्ष निवासी जखिया कला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश व सवारी अनुज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी जखिया कला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को खाई से निकालकर गरमपानी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया और यातायात सुचारू किया गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया की दोनों पर्यटक शाहजहांपुर से बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे, बरसात में अचानक मोटरसाइकिल रपट कर गिर गई थी।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)