Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- नैनीझील में लोगों के गिरने का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

नैनीताल में माँ नंदा देवी के भव्य डोले के दौरान नैनीझील की रेलिंग टूटने से झील में गिरे आधा दर्जन लोगों का वीडियो अब तेजी से वाइरल हो रहा है। वीडियो में झील से इन लोगों को बाहर निकालते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। गिरने वालों में एक महिला भी थी। नैनीताल में बीती 8 तारीख से नंदा देवी महोत्सव शुरू हुआ और 15 तारीख को माँ के डोले के नगर भ्रमण के साथ ही महोत्सव सम्पन्न हुआ।

रविवार को डोला दोपहर में माँ नयना देवी मंदिर परिसर से निकलकर लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल की तरफ जा रहा था। इस दौरान ग्रैंड होटल के नीचे सक्रिय मार्ग में डोले में शामिल लोगों के भार से दर्शनों के लिए आए भक्त दब गए और भार बढ़ने से रेलिंग टूटकर झील में जा गिरी। रेलिंग के साथ कई दर्शक और भक्त भी झील में जा गिरे, जिन्हें डोले में शामिल युवकों ने हाथ पकड़कर समय रहते बाहर निकाल लिया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]