Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : दीपावली के सुअवसर पर श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में भब्य दीपोत्सव मनाया जायेगा: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 19अक्टूबर। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में दीपावली के अवसर पर भब्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा मंदिरों को भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है।

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेगी।यह दीपोत्सव कल 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ धाम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत मेहता, भंडारी कमदी हक हकूकधारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेगी इसी तरह श्री केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा,वही बीकेटीसी श्रद्धालु दानीदाताओं के सहयोग से दीपावली तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर हेतु मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से श्रृंगार कर रही है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है तथा दीपावली के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम को भी 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में दीपावली का पर्व कल सोमवार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर बदरीनाथ एवं केदारनाथ दोनों धामों में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
धामों में दीपावली के अवसर पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के भी निर्देश है।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]