Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- नाबालिग भतीजी को भगा ले गया चाचा, पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार

Uttarakhand news चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह खबर आपके रूह खड़ी कर देगी, रिश्ते में चाचा लगने वाले एक युवक नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगभग डेढ़ माह से अपने रिश्तेदार के घर में रह था। जहां युवक अपने ही रिश्तेदार की नाबालिग लड़की को लेकर रफूचक्कर हो गया।

यह पूरा मामला हरिद्वार के जगजीतपुर चौकी क्षेत्र का है, जहां एक युवक रिश्ते में नाबालिग युवती का चाचा लगता है, डेढ़ महीने बाद रिश्ते में लगने वाले चाचा नाबालिग भतीजी को प्रलोभन देकर भगा ले गया। परिजनों की शिकायत पर गौरव उर्फ कपिल निवासी बड़ोद जिला बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि नाबालिग को परिजनों के हवाले करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]