Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – एक तरफा प्यार में आशिक पहुंचा माशूका के घर, कर दिया चाकू मारकर घायल

Uttarakhand news सिरफिरा आशिक एक तरफा प्यार में माशूका के घर जा धमका, जिसके बाद आशिक ने माशूका पर चाकू से हमला कर दिया। माशूका को बचाने के लिए उसकी मां आई तो आशिक ने उसकी भी मौके पर पिटाई कर दी, मामला हरिद्वार के सिडकुल थाने का है।

घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला कर सिरफिरे युवक ने उसे घायल कर दिया। बचाव में आई युवती की मां के साथ भी मारपीट की गई। ये घटना हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक तरफ़ा प्यार का है। जिसे लेकर आरोपी युवक द्वारा युवती पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सिडकुल पुलिस के मुताबिक ज्ञान चंद निवासी गांव आन्नेकी ने शिकायत देकर बताया कि दो जून की शाम को साढ़े चार बजे घर पर उसकी पत्नी ममता देवी व बेटी शबनम अकेली थी। इस दौरान अंकुर निवासी निरगाजनी मुजफ्फरनगर उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद युवती की माँ ने अपनी बेटी की जान बचाने को लेकर आरोपी युवक से भिड़ गयी। लेकिन आरोपी ने युवती की माँ की भी पिटाई कर दी, जिसके बाद वहाँ से फ़रार हो गया। सिडकुल थाने में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक की तलाश पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]