Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पकड़ा गया गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत भरी सांस

पर्वतीय जिलों में गुलदार का आतंक आम हो चला है, बीते सप्ताह रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ गॉव में दो साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। बच्ची उस समय दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। उस समय ग्रामीण अपने खेतो में ही काम कर रहे थे और परिवार के लोंगो ने जब शोर मचाया तो गुलदार 100 मीटर की दूरी पर बच्ची को घास के नीचे छिपा कर भाग गया था और चारों ओर से शोर गुल मच गया था, तब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम और पुलिस विभाग द्वारा गांव में सुरक्षा की दृष्टी से वन विभाग द्धारा15 लोगों की टीम जो गांव में गश्त लगा रही थी और एक पिजंरा लगा था,

साथ ही ड्रोन की मदद से गुलदार पर नजर रखी जा रही थी, कल देर सांय गुलदार पिजंरे में कैद हो गया। जिससे आज सुबह ग्रामीणों के सहयोग और वन विभाग की टीम द्वारा वन विभाग जिला मुख्यालय में लाया गया हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं, आपको बता दे कि जिस दिन से घटना घटी थी ग्रामीणों में डर बैठ गया था। लोग सांय होते ही घर में दुबक जाते थे। स्कूली बच्चों को स्कूल भी भेजना मुश्किल हो रहा था । गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]