Connect with us

आध्यात्मिक

उत्तराखण्ड- चोपता जाने वाले यात्रियों का टूटा सड़क सम्पर्क, आप भी देखिए कैसे भारभराकर ढह गया मोटर मार्ग

मिनी स्विटजरलैंड चोपता को जोड़ने वाला कुंड-ऊखीमठ-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग ध्वस्त हो गया है। आज सुबह के समय कुंड के पास सांकरी में मार्ग टूट गया, जिसे देखकर लोगों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। हाईवे के टूटने के बाद आवाजाही पर रोक लगा दी गई और मार्ग को डायवर्ट कर दिया गया है। बता दें कि केदारघाटी में हर दिन दोपहर बाद बारिश हो रही है, जिस कारण राजमार्ग पर आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। आज सुबह के समय करीब 11 बजे कुंड-ऊखीमठ-चोपता राजमार्ग कुंड के पास सांकरी में बीस मीटर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया, जिसे देखकर लोग भयभीत हो गए और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया।

ऐसे में राजमार्ग के दोनों ओर से आ रहे वाहन भी रूक गए। यह मंजर देखकर सभी हैरान रह गए। राजमार्ग के ध्वस्त होने के बाद पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राजमार्ग पर आवाजाही बंद करवा दी गई। राजमार्ग के ध्वस्त होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को कई किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन ने चोपता जाने वाले लोगों को भीरी-चोपता मोटर मार्ग तथा ऊखीमठ जाने वाले लोगों के लिए विद्यापीठ गुप्तकाशी से मार्ग डायवर्ट किया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड-ऊखीमठ-चोपता मोटरमार्ग अचानक से ध्वस्त होने के बाद लोगों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त चोपता होते हुए बद्रीनाथ धाम यात्रा एवं चोपता तुंगनाथ की तरफ जाने वाले तीर्थयात्री मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी-रुद्रप्रयाग व रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग-चमोली मार्ग का प्रयोग करें। बताया कि कुंड-ऊखीमठ मार्ग को वैकल्पिक रूप से तैयार किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग बनाने में एक-दो दिन का समय लग जाएगा।
कुंड-ऊखीमठ-चोपता मार्ग के ध्वस्त होने के बाद मार्ग डायवर्ट-
हल्के वाहनों के लिए गुप्तकाशी-कालीमठ तिराहा-चुन्नी बैंण्ड होते हुए ऊखीमठ-चोपता ’(मार्ग वन-वे रहेगा)।
बड़े वाहनों के लिए’ गुप्तकाशी-कुण्ड-भीरी से परकण्डी मक्कूमठ होते हुए चोपता। बद्रीनाथ धाम से चमोली-गोपेश्वर-चोपता होते हुए आने वाले वाहन मक्कूमठ परकण्डी होते हुए भीरी वाले मार्ग पर आयेंगे। अत्यधिक भारी एवं मालवाहक वाहनों के लिए इस मार्ग से आवाजाही बंद रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]