Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीद राम कुमार आर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रंजीत सिंह सागर व पूर्व विधायक ठुकराल ने श्रद्धांजलि।

रुद्रपुर शहर स्थित आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 36 में शहीद राम कुमार आर्य को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रंजीत कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी प्रतिमा से पुरानी मालाएं उतारकर नई मालाएं पहनाई। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीदों की स्मृति को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
बता दें आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 36 में एक माह बाद पार्षद का उपचुनाव होना है। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कुमार दमखम से डटे हुए हैं। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपना समर्थन निदर्लीय प्रत्याशी रंजीत कुमार को दिया है। सायंकाल के समय निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कुमार के समर्थन में वोट मांगने आये पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रंजीत के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने शहीद राम कुमार आर्य पार्क में शहीद राम कुमार आर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वार्ड के कई गणमान्य लोग वहां मौजूद रहे व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रंजीत कुमार के समर्थन में वोट मांगते दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]