Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : वाहनों के लिए गौला पुल से यातायात चालू,एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर मौजूद…

हल्द्वानी के गौला नदी पर यातायात को वाहनों के लिए खोल दिया गया है,12 और 14 सितंबर को हुई भारी बारिश के चलते गौला पुल का एप्रोच रोड टूट गया था जिसके चलते गौलापार,चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर बनबसा,खटीमा जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी, ऐसे में प्रशासन द्वारा गौला नदी से वैकल्पिक रास्ते को बनाया गया था जिससे लोगों का आवागमन हो रहा था कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी गौला पुल का एनएचआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था और जल्द से जल्द यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलने के निर्देश भी दिए थे जिसके बाद SDM परितोष वर्मा ने एनएचआई के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द पुल की एप्रोच रोड को जोड़कर यातायात को चालू करना है और आज गौला पुल पर यातायात को वाहनों के लिए शुरू कर दिया है, SDM परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने खुद मौके पर एनएचआई के अधिकारियों के साथ यातायात को चालू कराया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]