Connect with us

कुमाऊँ

पत्नी से हुई अनबन तो युवक ने उठाया ऐसा आत्मघाती कदम

एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव लटका मिला। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ समय से पत्नी के साथ अनबन चल रही थी जिस कारण गृह कलह के कारण मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया होगा।

मामला चंपावत के मनिहारगोठ निवासी 35 वर्षीय सारिक खान पुत्र साजिद खान अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। दोपहर के समय आसपास के लोगों ने कमरे की खिडक़ी से सारिक को फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक सारिक और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इस कारण कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मनिहारगोठ में ही अपनी बहन के घर में रह रही है। पुलिस ने गृह कलह के कारण ही आत्महत्या की आशंका जताई है। मृतक अपने पीछे पत्नी व आठ साल का पुत्र व चार साल की पुत्री को छोड़ गया है।

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]