उत्तराखण्ड
उत्तराखंड- तांत्रिक ने इलाज के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल…
तंत्र विद्या के नाम पर इन दिनों तांत्रिक चर्चाओं पर हैं, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर क्षेत्र की एक युवती ने तांत्रिक पर इलाज के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जसपुर क्षेत्र की पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पिछले समय से परिवारिक व स्वास्थ्य की समस्या से परेशान थी।
इसी बीच उसकी मुलाकात तांत्रिक नसीम अहमद से हुई। उसने तांत्रिक को परेशानियों की जानकारी दी। उसने परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया और एक दिन चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि तांत्रिक ने इस दौरान युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि बीते 13 जनवरी को जब युवती जसपुर बाजार की ओर आई थी, तब नसीम ने उसे देखा और जबरदस्ती उसे दुष्कर्म के लिए अपने घर ले जाने की कोशिश करने लगा युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)