Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू की सराहनीय पहल,मंडी परिसर में पूर्व सीएम स्व एनडी तिवारी की मूर्ति का किया गया अनावरण…

उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू की सराहनीय पहल आज देखने को मिली है,हल्द्वानी में उत्तर भारत की राजनीति के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंडी समिति परिसर में उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया, साथ ही एक स्मृति पार्क की भी स्थापना की गई,इस अवसर पर मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे,कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित तिवारी के बहुआयामी राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वह ऐसे विरले नेता थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड – दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। चार बार केंद्र सरकार में मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल जैसे पदों को भी उन्होंने गरिमा प्रदान की,उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की आधारशिला रखने वाले पंडित तिवारी ने सिडकुल की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कार्य कर राज्य को एक नई दिशा दी,पंडित नारायण दत्त तिवारी जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और देश-प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई।”

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]