Connect with us

उत्तराखण्ड

कोषागार कर्मचारी संघ के कृष्ण थपलियाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष…

हल्द्वानी: कोषागार कर्मचारी संगठन का दो दिनी प्रदेश महाअधिवेशन नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें सभी जिलों से संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हिमांशु जोशी प्रदेश अध्यक्ष और रितेश मेहरा प्रदेश महामंत्री चुने गए।

कृष्ण प्रसाद थपलियाल व प्रेमा धपोला प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश सिंह संप्रेक्षक बनाए गए। चुनाव अधिकारी सुधीर पांडे एवं पीसी सैनी ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्म सिंह बोनाल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर यतिन शाह, राजीव गुप्ता, कृष्ण चंद्र भगत, प्रताप नारायण नेगी, भगवत सिंह बोरा, भुवन बिष्ट, धीरज सनवाल, राहुल, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]