Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – बनभूलपुरा में स्थिति पूरी तरह से सामान्य, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम…

कर्फ्यू प्रभावित बनभूलपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा कर्फ्यू में ढील दी गई है सुबह 6:00 से लेकर शाम के 5:00 तक कर्फ्यू में ढील दी जा रही है, जिसके बाद शाम को 6:00 बजे से लेकर सुबह के 5:00 तक कर्फ्यू पूरी तरह से लगाया जा रहा है ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लोगों की जरूरत को पूरा किया जा रहा है सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया हालात को देखते हुए कर्फ्यू में ढील दी गई है मलिक के बगीचे और उसके आसपास के 100 मीटर के क्षेत्र में फिलहाल कर्फ्यू लगाया गया है जो कि अगले आदेशों तक जारी रहेगा, फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है, उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है जो भी इनपुट्स उच्च अधिकारियों को मिलेंगे उसी के आधार पर पूर्णता कर्फ्यू हटाया जाएगा फिलहाल बनभूलपुरा में स्थिति पूरी तरीके से सामान्य है कोई इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार लोगों की समस्याओं को सुन रही है किसी को बाहर जाना है या किसी को कर्फ्यू पास की आवश्यकता है उसके पास बनाए जा रहे हैं प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि हालात पूरी तरीके से सामान्य हो और जिंदगी पहले की तरह पटरी पर लौटे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]