उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू पर साधा निशाना, साहू के चरित्र पर उठाया सवाल, गिरधारी को बोला जिला बदर तभी आया नैनीताल
हल्द्वानी: नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य रविवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद को लेकर दिनेश आर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दिनेश आर्य ने गिरधारी लाल साहू पर निशाना साधते हुए उनके चरित्र पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि गिरधारी लाल साहू बरेली में जिला बदर हैं और इसी वजह से नैनीताल जिले में आए हैं। उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल साहू के चरित्र के बारे में सभी लोग जानते हैं। वहीं, अंकिता भंडारी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश आर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मामले में उनके परिवार को बेवजह उकसाकर राजनीति कर रहा है। राज्यसभा सांसद के इन बयानों के बाद रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।



