उत्तराखण्ड
नैनीताल : नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया मां दुर्गा के स्वरूप कन्याओं का पूजन…
नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया मां भगवती की स्वरूप कन्याओं का पूजन
कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से जनकल्याण, सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की
नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ नैनीताल स्थित आवास पर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से कन्या पूजन किया।
इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं उनकी धर्मपत्नी ने कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार एवं दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना के इस पावन अवसर पर उन्होंने मां भगवती से समस्त जनमानस के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस पावन अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने मां दुर्गा से जनपदवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, सकारात्मकता एवं खुशहाली बनाए रखने और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।



