Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – चोरगलिया सड़क दुर्घटना की आरटीओ विभाग ने शुरू की जांच…

दानी बांगर चोरगलिया में आज प्रातः घटित दुर्घटना का परिवहन विभाग की परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया एवम आर0आई0द्वारा वाहनों की तकनीकी जांच भी की गई।
जांच में दोनो बस तकनीकी रूप से सही पाए गए हैं दोनो वाहनों के प्रपत्र भी सही पाए गए हैं।दुर्घटना में एक बस परिवहन निगम की तथा दूसरी प्राइवेट बस है।पुलिस जानकारी के अनुसार 1गंभीर घायल सहित कुल 13 यात्री घायल हैं।
निजी बस चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना घटित हुई है।निजी बस चालक गलत दिशा में वाहन का संचालन कर रहा था।
दुर्घटना के स्थलीय निरीक्षण के पश्चात परिवहन विभाग द्वारा चोरगलिया मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे सभी प्रकार के वाहनों को जांच की गई।कुल 07वाहनों के चालान किए गए।चलानी कार्यवाही के साथ साथ परिवहन विभाग द्वारा सड़क जागरूकता से संबंधित पमलेट भी वितरित करते हुए सभी को सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]