Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – बनभूलपुरा दंगे पर सीएम धामी की सख्ती का दिखा असर, पुलिस ने 42 दंगाइयों को किया गिरफ्तार…

बनभूलपुरा, हल्द्वानी में घटित हिंसक घटना में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों का असर लगातार दिख रहा है। नैनीताल जिला पुलिस ने आज 05 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इस मामले में कुल 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि गत आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडियाकर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना की गई थी। जिसके संबंध में थाना बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज हैं। नैनीताल जिला पुलिस के मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बनभूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]