Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्राधिकरण ने अवैध निर्माण किया सील, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने की यह अपील…

Haldwani news हल्द्वानी में विकास प्राधिकरण द्वारा यूनिवर्सल क्लॉथ हाउस के छत पर अवैध तरीके से किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की गई है, प्राधिकरण की सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देश के बाद प्राधिकरण की टीम ने आज यूनिवर्सल क्लॉथ हाउस के छत पर हो रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया गया है।

ऋचा सिंह ने बताया निर्माणकर्ता द्वारा दुकान की छत पर अवैध तरीके से निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत प्राधिकरण को मिली, प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा और सहायक राकेश कुमार और मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया है।

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने हल्द्वानी शहर के लोगों से अपील की है, कि वह अपने व्यवसायिक और घरेलू निर्माण को कराने से पहले नक्शा स्वीकृत करा लें, बिना नक्शा स्वीकृत कराए, निर्माण को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]