Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- इलाज कराने अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग का पर्स ले उड़ा चोर, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस…

Haldwani news हल्द्वानी में अपना इलाज कराने आए एक बुजुर्ग के पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है, पूरा मामला सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का है, जहां पर पीसी शर्मा नाम के एक बुजुर्ग अपना इलाज कराने के लिए आए थे, उनकी आंखों का ऑपरेशन होना था, जब वह दोपहर 12:20 पर सुशीला तिवारी की कैंटीन में भोजन करने के लिए गए, उसी दौरान वहां पर अज्ञात व्यक्ति ने उनके जेब से पर्स चोरी कर लिया।

जिसमें ₹8000 नगद के अलावा दो एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे, पीड़ित ने बताया कैंटीन में सीसीटीवी फुटेज में भी देखने को मिला, जिसमें 12:25 पर एक संदिग्ध देखा जा रहा है। जिसने पर्स चोरी किया है, ऐसे में उनके द्वारा मेडिकल चौकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है, ताकि जल्द उनके पर्स की बरामदगी हो सके,

फिलहाल उनके द्वारा दोनों एटीएम को ब्लॉक करा दिया गया है। पुलिस सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज को देखकर संदिग्ध की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]