Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में दो भाजपा नेताओं की हुई मौत…

कालाढूंगी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। घटना के बाद से कालाढूंगी, कमोला, धमोला क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस और सामने से आ रही ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। कार को टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई।

बाइक सवार घायलों को एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से अस्पताल ले गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।


बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) निवासी कमोला जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। सुमित चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है कैबिनेट मंत्री वशीधर भगत समेत तमाम बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]