Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में निकली शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित रहा कार्यक्रम

हल्द्वानी: देश की तीनों सेनाओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में हासिल ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी काठगोदाम मंडल द्वारा शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने किया, जिनके कुशल नेतृत्व में यात्रा एक राष्ट्रभक्ति के संगठित उत्सव में परिवर्तित हो गई।नीरज बिष्ट ने अपने संक्षिप्त लेकिन ओजस्वी संबोधन में कहा कि “हमारे सैनिकों की वीरता और बलिदान ही इस राष्ट्र की असली ताकत हैं। ऑपरेशन सिंदूर हमारे शूरवीरों की शक्ति, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा की भावना को सदैव जीवित रखें और देश के लिए सकारात्मक योगदान दें।इस तिरंगा यात्रा में हल्द्वानी की मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दिनेश आर्य, भाजपा नेता सचिन साह, उदित चौधरी, काठगोदाम मंडल के सभी पदाधिकारी, सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता शामिल रही। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और उत्साह से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। नीरज बिष्ट के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि था, बल्कि यह युवाओं को प्रेरणा देने वाला संदेश भी था कि देश की सेवा किसी एक वर्दी तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]