Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हाईवे किनारे जंगल में मिला कारोबारी का शव, इलाके में फैली सनसनी

हल्द्वानी: हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा देखा। यह घटना एस-बैंड के आगे की बताई जा रही है, जहाँ सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पड़ताल के बाद मृतक की शिनाख्त कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो जज फार्म, हल्द्वानी के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे।

घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह अपने वाहन से मौके तक पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृत्यु के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य किसी आपराधिक एंगल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, घटना से क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]