Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली – सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने समारोह के साथ मनायी स्वर्ण जयंती…

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र मंगलवार को सैनिक स्कूल पहुचे जहा उन्होंने विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया विद्यालय के 1967 छात्र अल्मा मेटर की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिये साथ आये समारोह में 17 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुवात शक्ति स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ हुई जिसके बाद भव्य बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन किया गया बैंड की मधुर धुन से परेड ग्राउंड गूंज उठा वही सभी के द्वारा संयुक्त रूप से दिवंगत हो चुके पूर्व छात्रो व शिक्षको के लिये मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी पूर्व छात्रों ने 9 बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी जीतने पर विद्यालय को बधाई व शुभकामनाये दी यहां रत्नदीप सभागार में आयोजित कार्यक्रम का संचालन भारतीय सेना के अनुभवी कर्नल ज्योतिर्मय घोषाल ने किया वही मेजर जनरल जी पी सिंह ने प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल व उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता डंगवाल सहित पूर्व छात्रों का स्वागत किया वही जनरल सिंह व श्रीमती इंदु सिंह द्वारा एच सी पांडेय व पी सी राणा को शॉल भेंट की गयी दोनों शिक्षकों द्वारा पचास वर्ष पूर्व विद्यालय में छात्रों को शिक्षित किया गया था वही विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के दौरान सभी पूर्व छात्र बेहद भावुक नज़र आये समारोह में कर्नल अखिल गुप्ता, ब्रिगेडियर कुलवंत सिंह, डॉ. डी पी एस रेखी, मेजर जनरल जी पी सिंह, कर्नल जे एस मनराल, श्री बी एस राणा, कर्नल राजेश सकलानी, श्री राजेंद्र सनवाल, ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी, श्री परमबीर सिंह कर्नल अखिलानंद पांडे कर्नल अशोक पाठक कर्नल दिव्य प्रकाश कर्नल विक्रम निम कर्नल जावेद हुसैन कर्नल ज्योतिर्मय घोषाल और श्री मोहन सिंह बिष्ट ब्रिगेडियर कुलवंत सिंह, ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी व श्री बुद्धि सिंह राणा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]