Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कैंची धाम के जाम में फंसे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, बोले टनल और बाईपास बनना है बेहद जरूरी

हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार आज अजय टम्टा हल्द्वानी पहुंचे थे, ऐसे में पार्टी द्वारा आज उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया उनके विभाग से उत्तराखंड के परिपेक्ष में जो भी काम उनके समक्ष आएंगे, उसको पूरा करने का काम किया जाएगा।

कैंची धाम में लगातार लग रहे जाम को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने भी स्वीकार किया, क्योंकि आज वह खुद जाम में फंसे थे, ऐसे में उन्होंने कहा कैंची धाम में बाईपास और टनल बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। ज्योलिकोट, भवाली से लेकर खैरना और पांडुखाल तक सड़क को जोड़कर मानसखंड की प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, ताकि केदारखंड तक सड़क जुड़ी हो, उन्होंने बताया काशीपुर से रामनगर को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। 2 महीने बाद देहरादून से दिल्ली का सफर 2 घंटे में पूरा किया जाएगा। इसकी भी शुरुआत हो जाएगी, सड़के सुरक्षित हो इसको लेकर उनका मंत्रालय हर संभव प्रयास कर रहा है, स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में कराया गया था जिसमे जिले के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]