Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : सीडीओ अरविंद पांडेय ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण…

भीमताल : सीडीओ अरविंद पांडेय ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण…

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कार्मिक बिना पूर्व अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए। जिसमें लघु सिंचाई विभाग में उमेश कुमार(वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक),गौतम कुमार (वाहन चालक)

बाल विकास विभाग में कृपाल सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक),वरुण कुमार (संख्याकी सहायक) कैलाश बेलवाल वाहन चालक, पंचायतीराज कार्यालय प्रकाश चन्द्र (वरिष्ठ सहायक),रश्मी बाला (कनिष्ठ सहायक),
अल्प संख्यक विभाग
कार्यालय में हेमा आर्य (PRD), अनुपस्थित पाए गए।

समाज कल्याण विभाग में राहुल कुमार (वरिष्ठ सहायक) अनुज कुमार (कनिष्ठ सहायक) मंजू जोशी (कंप्यूटर ऑपरेटर) कार्मिक उपस्थित होने पर भी रजिस्टर में इनके हस्ताक्षर नहीं पाए गए।

मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राहुल भट्ट (वरिष्ठ सहायक) ज्ञानेंद्र पांडे (मुख्य सहायक ) धर्मेंद्र सिंह (वाहन चालक) निर्मला भंडारी ( सहायक विकास अधिकारी),युवा कल्याण विभाग में नवीनचंद्र (PRD) ललित कुमार (PRD), अश्विनी कुमार (प्रशाशनिक अधिकारी ) बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित पाए गए।

युवा कल्याण के नवीनचंद्र (PRD) ललित कुमार (PRD) अश्विनी कुमार( प्रशाशनिक अधिकारी) अनुपस्थित पाए गए
इन सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण लिया गया। इसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल द्वारा इस दौरान युवा कल्याण विभाग गेस्ट हाउस का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण अनियमितताएँ सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि गेस्ट हाउस में दो लोगों का निवास दर्ज था, किन्तु विजिटर रजिस्टर में उनका कोई अंकन नहीं था। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए आख्या उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस में कक्ष आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त समिति अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत कक्ष आवंटन की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]