उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: खेल विश्वविद्यालय का 29 अगस्त को होगा विधिवत शुभारंभ, बढ़ी प्रवेश तिथि…
हल्द्वानी: गौलापार स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विश्वविद्यालय का विधिवत शुभारंभ 29 अगस्त को होने जा रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय की डिप्टी रजिस्ट्रार एवं डिप्टी डायरेक्टर खेल रशिका सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद एडमिट कार्ड जारी करने और रिटन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय में वर्तमान में अंडर ग्रेजुएट के 3 और डिप्लोमा के 9 कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थी या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की, इस दौरान जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत समेत कई अन्य खेल विभाग की अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




