Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: फतेहपुर में फिर टला बड़ा हादसा, भाखड़ा नदी में दो लोगों की जान पर बनी, देखें वीडियो

हल्द्वानी और उसके आसपास के कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है,मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,ऐसे में हल्द्वानी शहर करीब फतेहपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भाखड़ा नदी पार करने के दौरान दो लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए,स्थानीय लोगों की मदद और समय रहते किए गए प्रयासों से दोनों की जान बचा ली गई।

बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में भाखड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद क्षेत्र के लोगों के पास नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित विकल्प नहीं है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को हर साल जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। इस घटना ने एक बार फिर इस गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति हर वर्ष बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बाखड़ा नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल नहीं बनाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]