उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस पर वन क्षेत्राधिकारी घनानन्द चनियाल होंगे सम्मानित
हल्द्वानी: आगामी 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उत्तराखंड वन विभाग के चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में तराई पूर्वी वन प्रभाग की किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी घनानन्द चनियाल को भी सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखंड, देहरादून द्वारा जारी चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची में घनानन्द चनियाल का नाम तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए शामिल किया गया है। चयन समिति द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के बाद उनका चयन किया गया।


वन क्षेत्राधिकारी घनानन्द चनियाल द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के साथ-साथ वन संरक्षण एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किए जाने से तराई पूर्वी वन प्रभाग एवं किशनपुर रेंज का गौरव बढ़ेगा। उनके चयन पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




