Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने की वृद्ध जागेश्वर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना,वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक पैदल ट्रैक का किया निरीक्षण, पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश…

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को वृद्ध जागेश्वर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक पैदल ट्रेक कर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेक मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं पर स्थानीय लोगों से विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ट्रेक मार्ग के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए क्षतिग्रस्त स्थानों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा बरसात के दौरान फिसलन वाले हिस्सों पर आवश्यक सुरक्षा एवं सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ट्रेक मार्ग को सुरक्षित, सुगम और आकर्षक बनाया जाना आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु इस प्राकृतिक एवं धार्मिक धरोहर का अनुभव कर सकें।

इसके उपरांत आयुक्त जागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वृद्ध जागेश्वर से जागेश्वर धाम तक का पैदल ट्रेक धार्मिक, प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग का समुचित विकास एवं रखरखाव किए जाने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को ट्रेक मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, फिसलन वाले स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा पर्यटन सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]