Connect with us

उत्तराखण्ड

खटीमा: 42 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

खटीमा: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने खटीमा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने सोमवार देर शाम को खटीमा क्षेत्र के स्टोन क्रेशर के पास से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से करीब 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है।

STF द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देश पर एंटी नार्कोटिक्स यूनिट पूरे उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सतर्क निगरानी और कार्रवाई में जुटी है।

उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, सीओ आर.बी. चमोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

गिरफ्तार आरोपी को खटीमा क्षेत्र के पहनिया-कुटरी बाईपास के पास सुजिया गांव की ओर जाने वाली सड़क से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन नानकमत्ता के ‘हैरी’ नामक व्यक्ति से लेकर आया था और खटीमा क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचता था।

STF टीम को पूछताछ के दौरान कई अन्य ड्रग्स तस्करों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए STF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार तत्पर और सक्रिय हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]