Connect with us

उत्तराखण्ड

Blinkit की आड़ में स्मैक तस्करी, पुलिस ने डिलीवरी बॉय समेत तीन को किया गिरफ्तार

प्रदेश में तस्करों द्वारा नए-नए तरीके से तस्करी करने के उपाय ढूंढे जा रहे हैं। ऋषिकेश के रायवाला पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक डिलीवरी बॉय को पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त फुजैल और वसीम Blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हैं। घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में वे मादक पदार्थ, विशेषकर स्मैक की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से स्मैक भी बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]