Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार : जिला कारागार में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने किया भव्य होली का आयोजन,बंदियों ने एक दूसरे को लगाया रंग-गुलाल

धर्मनगरी हरिद्वार में होली के पर्व की धूम के बीच रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी रंगों की फुहार देखने को मिली। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में जेल में निरुद्ध बंदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। भक्ति गीतों और होली के पारंपरिक गीतों पर बंदी झूमते नजर आए। जेल प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। मनोज आर्य वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि कारागार में समय समय पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रयास रहता है कि बंदी अपने अतीत की गलतियों से सीख लेकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित हों। अखाड़ाश्री अखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। वो भी पिछले तीन सालों से जिला कारागार में त्यौहार मनाते आ रहे हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंदियों के भीतर आत्मचिंतन की भावना जागृत होती है और वे अपराध की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]