Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग – सीएम पुष्कर धामी ने केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुए प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पूछी उनकी कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुए प्रभावित आपदा क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा व रेस्क्यू की जानकारी देते हुए लिंचोली आपातकालीन हेलीपैड पर रेस्क्यू के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल्द से जल्द सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने, फूड पैकेट्स एवं पानी वितरण करने सहित फर्स्ट एड व चिकित्सा सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त केदारघाटी के स्थानों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जो भी लोग संवेदनशील स्थानों में फंसे हुए हैं उन्हें निकालने का कार्य लगातार गतिमान है। अभी तक काफी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा दिया गया है तथा सभी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से बहे पुल व क्षतिग्रस्त मार्गों को बनाने की कार्यवाही भी गतिमान है। मौसम के सामान्य होते ही यात्रा निर्बाध रूप से संचालित कर दी जाएगी।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज, जिलाधिकारी श्री सौरभ गहरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती विशाखा अशोक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ श्री अनिल शुक्ला, जिला पर्यटन अधिकारी श्री राहुल चौबे सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]